किसी के घर दिवाली है, किसी की रात काली है। गरीबी यह मुकद्दर की, ब-मुश्किल ही सम्हाली है। ग्रहण हर रोज लग जाता, उदर के चाँद-सूरज को। गृहण क्या हो मिठाई सामने बस रिक्त थाली है।। अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'
संदेश
ई-बुक 'तरुणाई के तीर'
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
ई-बुक मात्र ₹49 में निम्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध है https://www.amazon.in/dp/B09NK8PD5T?tag=sp-str-21 https://play.google.com/store/books/details?id=u2lUEAAAQBAJ https://books.apple.com/us/book/id1599982776 https://www.kobo.com/in/en/ebook/cPF5zh-wwjiEoX1VCMcCyw https://shop.vivlio.com/product/9789391470333_9789391470333_10020 https://www.scribd.com/book/546487015/%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%A3%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B0-%E0%A4%97%E0%A5%80%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%B0%E0%A4%B9
समीक्षा - तरुणाई के तीर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
दादाश्री कवि पं. आजाद रामपुरी जी द्वारा 'तरुणाई के तीर' की प्रशस्ति में लिखे गये आशीर्वचन । मेरे प्रथम काव्य गुरु एवं बाल्यावस्था में नवजीवन प्रदान करने वाले दादाजी ने अत्यन्त वृध्द हाथों से स्नेहवश काव्यात्मक आशीर्वाद प्रदान किया है जो आप सभी सामने प्रस्तुत है ग्वालियर 12-10-2021 प्रिय इषुप्रिय, सदा प्रसन्न रहो! तुम्हारे गीत संग्रह को पढ़ते ही तात्कालिक गर्व किया। (समय मिला तो गंभीर विवेचना बाद में आलेख के माध्यम से ) दोहे- ज्यों ही खोली पठन को, तरुणाई के तीर। त्यों ही मन रमता गया, पुलकित हुआ शरीर।। बूढ़ा मन था बैठकर, तरुणाई के तीर। तीरों से आहत हुआ, जगी विरह की पीर। शृ...
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
हे भारत के प्राण तिरंगे, शत् -शत् अभिनंदन। हे शान आन सम्मान तुम्हें, हम करते हैं वंदन। तीन रंग से मंडित नभ को, करता है चुंबित। ओज शांति हरियाली मन में, करता प्रतिबिंबित। हे प्रेरक शुचि स्त्रोत चक्र युत, हरता तम क्रन्दन। हे भारत के प्राण तिरंगे, शत शत अभिनंदन।। तेरी शान रक्त से सिंचित, चढते शीश सुमन । रण भूमि पर वीर सतत्, करते तव चिंतन। चिर कोष विजय निर्भरता के, सबके उर स्यंदन। हे भारत के प्राण तिरंगे, शत् - शत् अभिनंदन।। काल भाल के मान विदारक, दुश्मन संहारक। गिरि से सागर तट तक भारत, जन एकीकारक। हे भारत के सूत्र अखंडित, भारत सिर चंदन। हे भारत के प्राण तिरंगे, शत् -शत् अभिनंदन।। ##तरुणाई #के #तीर अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'